फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 100 मीटर दौड़ में अभिषेक और वैष्णवी प्रथम

Thu, 29 Oct 2026 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
unnao news
खिलाड़ियों से हाथ मिलाते सीओ अरविंद कुमार चौरसिया। स्रोत शिक्षक
पुरवा। बहरौरा स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल के खेल मैदान में भूपतिपुर न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्राें ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिगवां सदकू के अभिषेक प्रथम और बहरौरा के संदीप दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में बहरौरा की वैष्णवी प्रथम और मझिगवां सदकू की शीनू दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीओ अरविंद चौरसिया ने कहा कि खेल छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। छात्र खेल भावना, अनुशासन और मेहनत के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें। 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में मझिगवां सदकू के अनुराग ने पहला और बहरौरा के करन ने दूसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में अभय त्रिवेदी पहले और अमित दूसरे स्थान पर रहे।जूनियर वर्ग की बालक-बालिका खो-खो और कबड्डी में बहरौरा की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

प्राथमिक वर्ग में मझिगवां सदकू की टीम ने बाजी मारी। चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ के बालक-बालिका वर्ग में बहरौरा की टीम प्रथम रही। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर चयनित खिलाड़ी ब्लॉक और फिर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान कामराज , आलोक,अवधेश, सूर्यकुमार, शैलेंद्र, अजय, समरपाल और वीरेंद्र सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed