{"_id":"6ad91f73ee07704f2a0543ab","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-159940-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लिंग परिवर्तन कराने और ब्लैकमेल में युवक समेत चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लिंग परिवर्तन कराने और ब्लैकमेल में युवक समेत चार नामजद
विज्ञापन
उन्नाव। शादी का वादा कर लिंग परिवर्तन कराने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर महिला थाने में युवक, उसके पिता और दो बहनों सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष रेखा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
चंडीगढ़ निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि वह जन्म से पुरुष थी और पीजीआई में अटेंडेंट है। साल 2024 में सोशल मीडिया पर उसकी मुलाकात सफीपुर कोतवाली के रायपुर मुस्तफाबाद निवासी राज से हुई। बातचीत बढ़ने पर राज ने शादी का वादा किया और अलग-अलग जरूरतों के बहाने एक लाख रुपये लिए। राज चंडीगढ़ स्थित उसके घर आने-जाने लगा। आरोप है कि वहां उसने नशीला पदार्थ खिलाकर अप्राकृतिक संबंध बनाए और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भी बनाए। नवंबर 2024 में राज ने वीडियो दिखाकर शिकायतकर्ता को लड़की बनने के लिए लिंग परिवर्तन कराने के लिए कहा। धमकी दी कि बात न मानने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस दबाव में फरवरी 2025 में दिल्ली के एक अस्पताल में सर्जरी कराई।
सर्जरी के बाद राज ने शिकायतकर्ता के साथ जबरदस्ती की और ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठता रहा। उसने कुल पांच लाख रुपये, जेवर और एक बाइक ली। बाद में राज उन्हीं वीडियो का उपयोग कर दूसरों से संबंध बनवाता और उनसे रुपये कमाता था। मार्च 2026 में राज 50 हजार रुपये लेकर उन्नाव आया और फिर चंडीगढ़ नहीं लौटा। शिकायतकर्ता के उन्नाव आने पर राज के पिता श्रीनिवास और बहन काजल और दीपांशी ने उसे घर में घुसने से रोका, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली।