{"_id":"6ad9206b823f5ddee30087e1","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-159923-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: युवक का घर में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: युवक का घर में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
रामलखन (फाइल फोटो)
- फोटो : Samvad
परियर। सदमपुर गांव में युवक का शव घर में रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस की जांच में पति-पत्नी में विवाद और मारपीट की बात सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के शरीर पर मारपीट की दो चोटें मिली हैं, हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सदमपुर गांव निवासी रामलखन (32) पुत्र पुतान प्राइवेट नौकरी करता था। बडे़ भाई रामकिशन ने बताया कि रामलखन का पत्नी निशा से पहले सोमवार फिर मंगलवार की रात विवाद हो गया था। दोनों में मारपीट भी हुई थी। दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था। इसके बाद पत्नी बच्चे के साथ मायके सफीपुर कोतवाली के मरौंदा मझवारा चली गई थी। पत्नी के जाने के बाद काफी देर तक शराब के नशे में वह पिता से भी गाली-गलौज करता रहा। रात करीब 10 बजे घर के कमरे के छल्ले से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।
पति को फंदे पर लटका पिता ने देखा, तब घटना का पता चला। रामलखन के चार बच्चों में तीन बेटे और एक बेटी हैं। कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, उसमें हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।