फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: महिला की मौत पर जाम लगाने में 11 नामजद, 25 अज्ञात पर प्राथमिकी

Thu, 22 Oct 2026 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव/चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के बलारदेव गांव निवासी प्रीति की मौत पर शव सड़क पर रखकर जाम लगाने में 11 नामजद सहित 25 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पर जाम लगाने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है।
विज्ञापन

राजकुमार की पत्नी प्रीति (25) का शव 19 अक्तूबर को घर में फंदे पर लटका मिला था। 20 अक्तूबर को मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए मारपीट की। इससे ससुराल वाले भाग गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजन ई-रिक्शा में शव लेकर सदर बाजार पहुंचे। चौराहे के पास हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। इससे एंबुलेंस और कई स्कूल की गाड़ियों को निकलने में दिक्कत हुई। आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सदर विधायक पंकज गुप्ता और कोतवाल ने समझाने का प्रयास किया पर लोग नहीं माने। एसओ माखी ने पति की गिरफ्तारी की बात बताई। इसके बाद मान-मनौवल से शव हटाया गया। सदर चौकी इंचार्ज सुभाषचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इसमें ख्वाजापुर निवासी सुरेश, रिंकू, अंकित, नीलम, नेहा, सुनील सिंह, डब्ली, भीम, सफीपुर निवासी नीलम, हिमांशु उर्फ लाल और पवन सहित 11 लोग नामजद हैं। 20-25 अज्ञात लोगों पर जाम व सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीति के पिता सुरेश ने ससुराल पक्ष पर बाइक और रुपये मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मांग पूरी न होने पर बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। माखी पुलिस ने मृतका के पति राजकुमार को जेल भेजा है। प्रीति का दो साल का बेटा आदित्य मायके पक्ष के लोगों के साथ है। सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed