{"_id":"6ad91d68bf1e7567fd049714","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-159914-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चलते ट्रैक्टर की उठी हाइड्रोलिक ट्रॉली, बच्ची की मौत, 13 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चलते ट्रैक्टर की उठी हाइड्रोलिक ट्रॉली, बच्ची की मौत, 13 लोग घायल
विज्ञापन
मौरावां सीएचसी में घायल का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
मौरावां। मोहनलालगंज-मौरावां मार्ग पर मंगलवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का अचानक हाइड्रोलिक लिवर दब गया। इससे ट्रॉली उठ गई और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में चार साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हैं। पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
मौरावां थाना क्षेत्र के श्यानपुर गांव में 11 अक्तूबर को पहली बार सार्वजनिक रूप से चंदा लगाकर ग्रामीणों द्वारा दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। दशहरा के दिन मंगलवार को प्रतिमा को कालूखेड़ा और असरेन्दा मार्ग से भवरेश्वर स्थित सई नदी में विसर्जन के लिए आठ ट्रैक्टर और दो डीजे के साथ ले जाया जा रहा था।
मोहनलालगंज-मौरावां मार्ग पर असोहा थाना क्षेत्र के सरवन गांव की मोड़ के पास ट्रैक्टर का हाइड्रोलिक अचानक उठने से ट्रॉली ऊपर हो गई। घटना के समय ट्रॉली में बैठे श्यानपुर और पड़ोसी गांव रामपुर की 18 महिलाएं और युवतियां ट्रॉली से नीचे गिर गईं। इससे चीख पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल 13 लोगों को एंबुलेंसों से अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर ने आरोही (4) को मृत घोषित कर दिया। घायलों में मनीषा (16) और शोभा देवी (35) की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
असोहा थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि मृत बच्ची के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
इनका चल रहा इलाज
सौ बेड अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती घायलों में बिंदेश्वरी (40), आंचल (14), सुमित्रा (20), सुनीता (20), सोमा (35), ममता (23), रामरानी (60), धर्मावती (40), शांति देवी (55),मीरा (60) और सुमाना (45) शामिल हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
चार दिन पहले बुआ के घर आई थी आरोही
हादसे का शिकार हुई बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्लपुर गांव निवासी जयकुमार की चार साल की बेटी आरोही 16 अक्तूबर को अपनी बुआ बिंदेश्वरी के घर श्यानपुर आई थी। वह भी बुआ के साथ विसर्जन यात्रा में जा रही थी। हादसे में मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। आरोही की मौत से मां संगीता, बहन आराध्या और अर्पिता बेहाल हैं। वह चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी।