{"_id":"6abac4b7885fbaeec60c3d65","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-158525-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ननिहाल में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ननिहाल में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव
विज्ञापन
बेटी की मौत पर बिलखती मां सुधा और नानी रानी देवी। संवाद
सफीपुर। बम्हना गांव में घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से छात्रा का शव लटका मिला। वह 10 साल से मां के साथ ननिहाल में रह रही थी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की।
कोतवाली क्षेत्र के बम्हना निवासी सुधीर विमल ने बताया कि बहन सुधा की शादी 15 साल पहले हरदोई के राजू से हुई थी। करीब 10 साल पहले दोनों का तलाक हो गया था। तबसे सुधा बेटी अंशी उर्फ चाहत (14) को लेकर मायके में मां रानी के साथ रह रही हैं। सोमवार की सुबह अंशी कमरे में थी। मां सुधा घर के बाहर दरवाजे पर मोहल्ले की महिलाओं से बात कर रही थी।
इसी बीच अंशी ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा दिया। काफी देर तक जब वह नहीं दिखाई दी तब कमरे में जाकर देखा तो शव लटका मिला। किशोरी की खुदकुशी से परिजनों और पड़ोसियों की भीड़ लग गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की। मां सुधा ने बताया कि कक्षा नौ में दाखिला कराने के बाद से बेटी अक्सर बीमार रहने से काफी परेशान थी।
विज्ञापन
कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की गई है। परिजनों ने बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी बताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।