{"_id":"6ab6d1054a85fd491c034a81","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-158364-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: महिला का घर में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: महिला का घर में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
औरास। हाथीखेड़ा गांव में महिला का शव घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय घर में अकेली थी। पुलिस की जांच में पति ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। इलाज चल रहा था।
औरास थाना क्षेत्र के हाथीखेड़ा गांव निवासी उमाकांत ने बताया कि वह रिक्शा चालक है। बृहस्पतिवार को पत्नी मालिनी (34) घर पर अकेली थी। उमाकांत के मुताबिक छोटे भाई श्रीकांत की शादी के बाद से कोई बच्चा न होने से वह मंगलवार को छोटी बेटी का गोदनामा भाई को लिखाने के लिए बच्चों के साथ लखनऊ गया था। काम पूरा न होने से वहीं रुक गया था। बृहस्पतिवार देर शाम पड़ोसियों ने पत्नी के साड़ी के फंदे से लटके होने की सूचना दी। तब घटना का पता चला।
पुलिस ने जांच की तो पति ने बताया कि पत्नी से उसकी फोन पर बात भी हुई थी, तब तक सब सही था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। मां की मौत से बेटी रूपांशी, ऋतिक और दिव्यांशी बेहाल हैं। दो माह की एक बेटी भी है। चर्चा है कि पति की किसी और से बातचीत होने से पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, हैंगिंग की पुष्टि हुई है। अगर कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई होगी।