फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: मायके वालों का हंगामा, पति और सास गिरफ्तार

Thu, 24 Sep 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
unnao news
बेटी की मौत के बाद बिलखते परिजन, गिरफ्तारी की मांग करते हुए। संवाद
औरास। टियर गांव में महिला का शव फंदे से लटका मिला। बुधवार को मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, पर बात नहीं बनी तो पति और सास को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

अनिल कनौजिया की पत्नी जानवी (27) का शव मंगलवार को कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। घटना के समय घर में सास संगीता थीं। पति और देवर मुंबई में थे। बेटी की मौत की सूचना पर मां अनीता, भाई हर्षित और बुआ टियर गांव पहुंचे। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पैनल से पोस्टमार्टम कराया जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई। बुधवार को मृतका की मां की तहरीर पर सास संगीता, पति अनिल कनौजिया, ननद अनीता, ममता और देवर राहुल पर दहेज हत्या, धमकी देने और जानबूझकर चोट पहुंचाने की प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। इस पर ननद सहित अन्य परिजन वहां से निकल गए। पुलिस ने पहले पति अनिल को हिरासत में लिया। परिजनों के सभी की गिरफ्तारी पर अड़े रहने से मामला और बिगड़ने लगा। दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने सास संगीता को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात घंटे तक चले हंगामे के बाद दोपहर करीब दो बजे शव का अंतिम संस्कार किया गया। मायके पक्ष की महिलाओं के अलावा कोई अर्थी को कंधा देने वाला नहीं मिला। पुलिस ने स्वयं अर्थी उठाई। जेसीबी बुलाकर गांव के बाहर गड्ढा खुदवाया और शव को दफन कर दिया गया। पति और सास के गिरफ्तार होने तथा मां की मौत से दोनों बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी मायके पक्ष के लोगों ने ली। दोनों बच्चों को साथ लेकर चले गए। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि पति और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। देवर राहुल मुंबई से नहीं आया है। फरार दोनों ननदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। एसओ ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार सदस्यीय टीम गठित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि आरोपी जहां भी होंगे, जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। शव दफन करा दिया गया है।

बेटी की मौत के बाद बिलखते परिजन, गिरफ्तारी की मांग करते हुए। संवाद

बेटी की मौत के बाद बिलखते परिजन, गिरफ्तारी की मांग करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed