{"_id":"6aa84e91fa5c146dcc0228d9","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-157618-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लेखन-कविता और कहानी से समझी भाषा की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लेखन-कविता और कहानी से समझी भाषा की ताकत
विज्ञापन
फोटो-11- करीमाबाद के उच्च प्राथमिक स्कूल में निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र-छात्राएं
उन्नाव। हिंदी दिवस पर जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों ने अपनी मातृभाषा को सिर्फ पढ़ा नहीं, बल्कि उसे लिखकर, बोलकर और अपनी रचनात्मकता के जरिये जिया भी। उच्च प्राथमिक स्कूल करीमाबाद और कंपोजिट विद्यालय रनियामऊ में अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को हिंदी के महत्व, साहित्य और शुद्ध भाषा प्रयोग से परिचित कराया गया।
उच्च प्राथमिक स्कूल करीमाबाद में शिक्षक संजीव संखवार के निर्देशन में हिंदी भाषा को समर्पित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। छात्रों ने निबंध लेखन, सुलेख, भाषण और कविता पाठ में उत्साह से भाग लिया। बच्चों ने अपने विचारों और कल्पनाओं को हिंदी में कागज पर उतारा। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा आठ की अनुराधा प्रथम, कक्षा सात के अभिनव द्वितीय और कक्षा सात की साक्षी तृतीय रहीं। शिक्षक ने छात्रों को हिंदी के शुद्ध और प्रभावी प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
कंपोजिट विद्यालय रनियामऊ में शिक्षक अमित तिवारी की पहल पर छात्रों ने हिंदी लेखन, कविता पाठ, कहानी वाचन और अन्य भाषायी गतिविधियों में सहभागिता की। बच्चों ने हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकारों और उनकी रचनाओं के बारे में जानकारी साझा की। गतिविधियों के दौरान शिक्षकों ने बोलचाल और लेखन में भाषा की शुद्धता पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।