{"_id":"6a99cfd5df67b1189f090a36","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-157006-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक्सप्रेसवे पर घायल लेयरिंग इंचार्ज के बेटे ने 20 दिन बाद दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक्सप्रेसवे पर घायल लेयरिंग इंचार्ज के बेटे ने 20 दिन बाद दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन
अचलगंज (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर निर्माण कार्य करा रहे पीएनसी इंफ्राटेक के लेयरिंग इंचार्ज श्याम सिंह 12 अगस्त को कंपनी के वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे। उनका इलाज कानपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। श्याम सिंह के बेटे प्रवीण सिंह ने दो सितंबर को वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
फतेहपुर जिले के बिंदकी थाना क्षेत्र के ललौली रोड निवासी प्रवीण सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पिता श्याम सिंह पीएनसी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड में लेयरिंग इंचार्ज हैं। 12 अगस्त की रात 12:45 बजे अचलगंज के नथईखेड़ा के पास लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के चैनेज संख्या 60200 पर बिटुमिनस कंक्रीट और रोलिंग का काम करवा रहे थे। उसी समय कंपनी के वाहन ने टक्कर मार दी। उनके कमर और पैर समेत कई जगह चोटें आईं।
पहले उनका इलाज लखनऊ के प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में हुआ था। सुधार न होने पर कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।