फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सड़क हादसे घायल वार्डबॉय सहित तीन की मौत

Tue, 28 Apr 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-15- रहीसुद्दीन (फाइल फोटो)
सफीपुर (उन्नाव)। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर शनिवार की शाम दो बाइकों की भिड़ंत में दंपती सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में सीएचसी में तैनात वार्डबॉय सहित तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। वार्डबॉय की पत्नी का लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में इलाज चल रहा है। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे ।
विज्ञापन


सफीपुर कोतवाली के गांव पीखी निवासी रहीसुद्दीन (47) सीएचसी रूरी सादिकपुर में वार्डबॉय थे। रविवार को पत्नी सादिया (45) के साथ बाइक से पीखी गांव अंतिम संस्कार में आए थे। शाम को वापस सीएचसी जा रहे थे। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर स्थित थाना फतेहपुर चौरासी शारदा नहर चौधरीखेड़ा पुल के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गई थी। इससे दंपती के साथ दूसरी बाइक सवार हरदोई के बालामऊ निवासी शिवमोहन द्विवेदी (30) व साथ रहा फुफेरे भाई सदर कोतवाली क्षेत्र के बसोखा निकट संहजनी गांव निवासी शोभित शुक्ला (20) घायल हो गए थे। रहीसुद्दीन और पत्नी सादिया को मियागंज सीएचसी से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था। शिवमोहन द्विवेदी व शोभित शुक्ला को सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया था डॉक्टर ने बाद में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

रविवार की रात लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में वार्डबॉय रहीसुद्दीन की मौत हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती शोभित शुक्ला व शिवमोहन द्विवेदी ने भी दम तोड़ दिया। पीखी निवासी रहीसुद्दीन के दो पुत्र तीन पुत्रियों में बड़ा फैज, सबा, रुबा, आमीना, ताहा हैं। सभी बच्चे अविवाहित हैं। पत्नी सादिया का ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में इलाज चल रहा है। मृतक शोभित की मां गुड्डी शुक्ला ने बताया कि उनका मूल निवास थाना बेहटामुजावर के गौरियाकला में है। वह ननिहाल में रहकर मगरवारा स्थित नेहरूबाग कंपनी में काम करता था। छोटा भाई कौशलेंद्र शुक्ला प्रयागराज में काम करता है। रविवार को छुट्टी होने से शोभित फैक्टरी में साथ काम करने वाले फुफेरे भाई शिवमोहन के साथ अपने गांव गौरियाकला गया था। वहां से लौटते समय हादसा हो गया। शिवमोहन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। दोनों अविवाहित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। शोभित के भाई शिवम ने दूसरे बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।



तेज रफ्तार बना हादसे का कारण
बाइकों की भिड़त का मुख्य कारण तेज रफ्तार रही। घटना के समय मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि एक बाइक तकिया चौराहे से होते हुए घटनास्थल तक पहुंची, जिसकी स्पीड अधिक थी। विपरीत दिशा से आ रहे रहीसउद्दीन इसका अंदाजा नहीं लगा गए और दोनों बाइकें आपस में भिड़ गईं। तेज आवास सुनकर आसपस के लोग दौड़े तो देखा चारो सड़क पर इधर-उधर पड़े हुए थे।

फोटो-15- रहीसुद्दीन (फाइल फोटो)

फोटो-15- रहीसुद्दीन (फाइल फोटो)

फोटो-15- रहीसुद्दीन (फाइल फोटो)

फोटो-15- रहीसुद्दीन (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed