{"_id":"69e7cce7c17fd9095b0e8e7a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-149047-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डंपर की टक्कर से लोडर खंती में पलटा, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डंपर की टक्कर से लोडर खंती में पलटा, चालक घायल
विज्ञापन
फोटो-2- हाईवे पर डंपर की टक्कर से क्षतिग्रस्त लोडर। संवाद
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोमवार की रात ओवरटेक करते समय डंपर ने लोडर में टक्कर मार दी। इससे लोडर सड़क किनारे खंती में पलट गया और उसका चालक घायल हो गया। चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। इससे लखनऊ-कानपुर मार्ग पर करीब दो घंटे यातायात प्रभावित रहा।
सोमवार की रात लखनऊ से खाली डंपर कानपुर की ओर जा रहा था। रात करीब 11 बजे अजगैन कोतवाली क्षेत्र के पक्षी विहार के पास आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करते समय डंपर ने लोडर में टक्कर मार दी। इससे लोडर सड़क किनारे खंती में पलट गया। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। इससे लखनऊ-कानपुर लेन पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी और हाइड्रा की मदद से डंपर को किनारे कराकर लोडर को खंती से निकालवाया। हादसे में घायल लोडर चालक माखी थानाक्षेत्र के बिर्ची गांव निवासी संजय (30) को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रभारी कोतवाल मुकुल दुबे ने बताया कि डंपर की टक्कर से लोडर खंती में चला गया था। उसे हाईड्रा और जेसीबी की मदद से निकालकर यातायात सुचारू करा दिया गया था।