{"_id":"69e3dc4b6c4b87e8e206ba8d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-148887-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: महिला का रस्सी के फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: महिला का रस्सी के फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। खुसरूपुर गांव में महिला का शव शनिवार की सुबह कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की। पता चला कि पति के शराब पीने से आए दिन विवाद होता था। इसी कारण खुदकुशी की है।
थाना क्षेत्र के गांव खुसरूपुर निवासी रूबी (26) पत्नी मंगल का शव शनिवार की सुबह घर के अंदर दो दीवारों के ऊपर रखे बांस में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पति ने पुलिस को बताया कि उसने 2020 में रूबी से कोर्ट मैरिज की थी। शुक्रवार की रात पत्नी बच्चों के साथ खाना खाकर सोने गई थी। शनिवार की सुबह पांच बजे नींद खुली तो देखा उसका शव लटक रहा था।
पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि पति मंगल शराब का लती है। आए दिन झगड़ा होने से वह परेशान रहती थी। तीन बेटियों में ममता, माही और आराधना हैं। नायब तहसीलदार दिनेश कुमार ने पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।