{"_id":"69e28610e1ca00fb830a3238","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-148821-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कंबाइन की टक्कर से टूटा बिजली का पोल दो बाइकों पर गिरा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कंबाइन की टक्कर से टूटा बिजली का पोल दो बाइकों पर गिरा, तीन घायल
विज्ञापन
फोटो- 8-कंबाइन हार्वेस्टर मशीन की टक्कर लगने के बाद गिरा बिजली का पोल, मौजूद भीड़। संवाद
सफीपुर। अटवा-गौरी मार्ग पर शुक्रवार को बेकाबू कंबाइन हार्वेस्टर मशीन बिजली के पोल से टकरा गई। पोल गिरने से दो बाइकों पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बारीथाना गांव निवासी ललित कुमार (24) का बृहस्पतिवार को तिलक हुआ है। 21 अप्रैल को बरात जानी है। वह भाई सूरज, सिद्धनाथ निवासी ममेरे भाई विकास (24) और मौलवीखेड़ा निवासी रिश्तेदार सुधीर (28) के साथ दो बाइकों से सफीपुर कपड़ा खरीदने जा रहा था। मवईभान गांव के पास कंबाइन हार्वेस्टर मशीन अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। पोल दोनों बाइकों पर गिर गया। इस हादसे में सूरज बच गया लेकिन ललित, विकास और सुधीर को चोटें आईं। सुधीर की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विद्युत निगम के प्रभारी अवर अभियंता अखिलेश कुमार ने मौके पर जांच की। उन्होंने कंबाइन मशीन के चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्रशिक्षु आईपीएस संचित शर्मा ने बताया कि जेई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कंबाइन हार्वेस्टर मशीन को कब्जे में ले लिया है। चालक भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।