फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 35 सीट की बस में बैठाईं 131 सवारी, रास्ते में ब्रेक फेल, दो बार टायर फटा

Fri, 17 Apr 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
unnao news
नवाबगंज। झांसी से गोरखपुर जा रही प्राइवेट स्लीपर बस के चालक ने 35 सीट वाली बस में प्रति सवारी एक हजार रुपये किराया लेकर 131 यात्रियों को बैठा लिया। रास्ते में पहले उरई में ब्रेक फेल हो गया। दो घंटे बाद बनी और शाम चार बजे जैसे ही जाजमऊ पार किया चालक ने 80-90 की रफ्तार में बस दौड़ाई और आगे का बायां टायर फट गया। चालक ने स्टेपनी लगाई और शाम छह बजे नवाबगंज पहुंचते ही फिर वही टायर फट गया। इसके बाद चालक ने बस आगे ले जाने से इन्कार किया तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। घंटों बाद भी कोई हल नहीं निकला तो भूखे-प्यासे यात्री रोडवेज बसों से निकल गए। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

अलग-अलग प्रांतों से यात्री ट्रेन से बृहस्पतिवार सुबह सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन से झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। यात्री दिलीप वर्मा ने बताया कि जब पता चला कि ट्रेन आगे नहीं जाएगी तो वह अपने छह साथियों के साथ स्टेशन से निकले और रोडवेज बस स्टेशन के लिए ऑटो किया। लेकिन चालक ने उन्हें व अन्य यात्रियों को झांसा देकर प्राइवेट ट्रैवल कंपनी के अड्डे पर उतार दिया। यात्रियों का आरोप है कि जब उन्होंने रोडवेज बस से जाने की बात कही तो ट्रैवल ट्रैवल कंपनी के कर्मचारियों ने गाली-गलौज की और जबरन बैठाया। प्रति यात्री 1000 रुपये किराया लिया और टिकट के नाम पर एक कागज की पर्ची पर यात्री संख्या और किराया की रकम लिखकर थमा थी। आगे चलकर दूसरी बस में शिफ्ट करने का झांसा देकर ग्वालियर निवासी चालक महावीर सिंह ने एक सीट पर छह से सात लोगों को बैठाया।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि उरई पहुंचने पर बस का ब्रेक फेल हो गया, ठीक कराने में करीब दो घंटे लगे। मरम्मत के बाद बस चली तो कानपुर में जाजमऊ में पुल से उतरते समय ढाल पर बस का आगे का बाएं तरफ का टायर तेज धमाके के साथ फट गया। यात्रियों के मुताबिक उस वक्त बस की रफ्तार करीब 80 थी। अनियंत्रित होने से सवारियां एक-दूसरे के ऊपर गिरीं और चीख-पुकार मच गई। करीब 15 यात्री कानपुर से ही दूसरी बस से चले गए। चालक ने टायर बदला और बस लेकर चला लेकिन करीब पच्चीस किलोमीटर चलन के बाद जैसे ही नवाबगंज कस्बा पहुंचे वही टायर फिर फट गया। चालक के आगे जाने से इन्कार पर यात्रियों ने हंगामा किया। परेशान यात्रियों ने चालक पर दबाव बनाने के लिए पुलिस बुलाई और दूसरी बस से गोरखपुर भेजने को कहा। चालक ने मना किया तो यात्रियों ने झांसी से नवाबगंज तक का किराया काटकर बाकी पैसा वापस करने को कहा, लेकिन चालक टाल-मटोल करता था। यहां पुलिस का रवैया भी ढुलमुल देख रात करीब 9:30 बजे सभी यात्री बिना किराया वापस लिए दूसरी बसों से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed