{"_id":"69daa286ca960ce281077ce2","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-148455-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आयुषी बनीं मीना मंच की अध्यक्ष, रोली सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आयुषी बनीं मीना मंच की अध्यक्ष, रोली सचिव
विज्ञापन
फोटो-22- ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी के जूडापुरवा उच्च प्राथमिक स्कूल में मीना मंच की गठित टीम। स्रोत
उन्नाव। ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी के जूडापुरवा उच्च प्राथमिक स्कूल में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मीना मंच की कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें आयुषी अध्यक्ष और रोली सचिव बनीं।
निर्वाचन अधिकारी शिक्षक प्रवीण कुमार और अमित मिश्रा ने निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कराई। अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद छात्राओं के लिए आरक्षित थे। सक्रिय सदस्य के दो पदों के लिए भी नामांकन हुए। कक्षा आठ की छात्रा आयुषी ने अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन दाखिल किया। आयुषी को निर्विरोध मीना मंच का अध्यक्ष चुना गया। सचिव पद के लिए कक्षा छह की रोली को 14 मत मिले। इसी कक्षा की मानवी को एक मत से हराकर सचिव बनीं। कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि और सक्रिय सदस्य के दो पदों पर धीरज तथा प्रांशी निर्वाचित हुए।
पॉवर एंजिल के रूप में कक्षा आठ में करिश्मा, कक्षा सात में शिवानी और कक्षा छह में नैन्सी को चुना गया। शिक्षक प्रवीण कुमार ने निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मीना मंच के पदाधिकारी सभी बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने का कार्य करेंगे। वे बालिकाओं को विद्यालय आने के लिए प्रेरित करेंगे और स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता तथा बाल अधिकारों की जानकारी भी देंगे।