{"_id":"69cebd9781d683e7170770f6","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-147913-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रक की टक्कर से महिला सड़क पर गिरी, पहिया चढ़ने से सिर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रक की टक्कर से महिला सड़क पर गिरी, पहिया चढ़ने से सिर कटा
विज्ञापन
उन्नाव। उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर शेखपुर स्थित नहर के पास ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला सड़क पर गिर गई। ट्रक का पहिया चढ़ने से गर्दन धड़ से अलग हो गई। स्कूटी चला रहा भाई और साथ बैठी भांजी बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। आक्रोशित भीड़ ने हंगामा किया और जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने ट्रक को जल्द पकड़ने और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
सदर कोतवाली के मोहल्ला छिपियाना निवासी दिशाद की पत्नी फरहीन फातिमा बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे पड़ोस में रहने वाले भाई लईक और बड़ी बहन जरीन फातिमा की पांच साल की बेटी जारा के साथ स्कूटी से दवा लेने शुक्लागंज के मरहला चौराहा डॉक्टर के पास जा रही थीं। स्कूटी चला रहे लईक ने बताया कि उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर शेखपुर स्थित नहर के पास ट्रक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे फरहीन सड़क पर गिर गईं। ट्रक का पहिया चढ़ने से चेहरा कुचल गया और सिर धड़ से अलग हो गया। लईक और भांजी जारा बाल-बाल बच गए। आंखों के सामने बहन की मौत देख बेहाल लईक काफी देर तक बिलखता रहा।
सूचना पर परिजन और कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्र भी पहुंचे और ट्रक का पता लगाकर जल्द से जल्द पकड़ने और सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
भाई लईक ने बताया कि बहन के पति दिलशाद दुबई में काम करते हैं। उन्हें घटना की जानकारी दी गई है। वह आठ भाई-बहनों में तीसरे नंंबर की थीं। दो साल पहले ही शादी हुई थी। कोतवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। टक्कर मारकर भागे ट्रक का भी पता लगाया जा रहा है।
फोटो नंबर-8-शेखपुर बाजार में सड़क घेरकर लगीं दुकानें हटवाती पुलिस। संवाद
हादसे के बाद जागे जिम्मेदार, सड़क से हटवाईं दुकानें
उन्नाव। उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर शेखपुर मोहल्ले में नहर के पास सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को बाजार लगती है। ग्रामीण क्षेत्रों से किसान, सब्जी, मीट और मछली बेचने आते हैं। दुकानें सड़क घेरकर लगने से दोपहर बाद से देर शाम तक यातायात बाधित रहता है। पूर्व में यहां कई हादसे भी हो चुके हैं। तीन साल पहले बाजार को बंद पड़े शीतगृह के मैदान में शिफ्ट करने की योजना बनी थी। तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने मैदान का समतलीकरण भी करवाया था। कुछ दिनों तक बाजार वहीं लगा पर फिर पुराने ढर्रे पर लौट आया। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे हुए हादसे के बाद कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने सड़क घेरकर लगी दुकानों को हटवाया और विक्रेताओं को सड़क पर दुकानें न लगाने की चेतावनी दी।