{"_id":"69c825323c12115467041d16","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-147641-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से पलटी कार, तीन संन्यासी व चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से पलटी कार, तीन संन्यासी व चालक घायल
विज्ञापन
फोटो-16- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी पड़ी क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: पीआरवी
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बहलोलपुर गांव के पास टायर फटने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में चालक सहित तीन बुजुर्ग संन्यासी और चालक घायल हो गए। ये लोग अयोध्या से रामलला के दर्शन कर राजस्थान जा रहे थे।
राजस्थान के जयपुर निवासी संत लालदास त्यागी (60), लक्ष्मणकिला अयोध्या निवासी लाल शरणदास (62) और अयोध्या के थाना लोनाही के सोहावल निवासी रामअचल यादव (55) रामनवमी पर दर्शन करने 26 मार्च को अयोध्या गए थे। कार राजस्थान के जिला अजमेर के थाना मारवाड़ जंक्शन के गांव पचेकिया निवासी भंवरलाल (35) चला रहे थे।
लौटते समय शनिवार दोपहर दो बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली के बहलोलपुर गांव के पास अचानक कार का टायर फट गया। इससे करा लहराते हुए डिवाइडर में टकराने के बाद पलट गई। पुलिस ने घायलों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने तीनों सन्यासियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि टायर फटने से हादसा हुआ है। घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है।