फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ी कार, बुलंदशहर के नगर पंचायत प्रतिनिधि और चालक की मौत

Sat, 28 Mar 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-39 अजमल (फाइल फोटो)।
औरास (उन्नाव)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम करीब छह बजे तेज रफ्तार कार सांकेतिक निशान लगाकर घास काट रहे श्रमिकों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकरा गई। इस हादसे में बुलंदशहर के नगर पंचायत प्रतिनिधि और उनके चालक की मौत हो गई। चार श्रमिक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा की टीम ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को कार से 1.24 लाख रुपये और एक मोबाइल फोन मिला है।
विज्ञापन

बुलंदशहर जिले के पहासू नगर पंचायत प्रतिनिधि छोटे अजमल (50) चालक मो. रजा (44) के साथ लखनऊ जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर लोधाटिकुर गांव के पास श्रमिक सफाई के लिए रुके थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने बांगरमऊ के मुकेश (35), खिरवा के गुड्डू (34), हरदोई के जयपाल (36) और बांगरमऊ के प्रभुदयाल (38) को टक्कर मारी। इसके बाद कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। पुलिस और यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने अजमल और मो. रजा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अजमल के बेटे तलहा ने बताया कि मां ताबिर, पहासू नगर पंचायत से कांग्रेस के सिंबल पर चौथी बार चेयरमैन हैं। बताया कि शुक्रवार को पिता, लखनऊ के वजीरगंज में रहने वाली मौसी मुन्नी की बेटी साहिमा की शादी में शामिल होने जा रहे थे। सुबह 11 बजे घर से निकले थे। तलहा ने बताया आठ भाई और एक बहन हैं। वहीं चालक मो. रजा दो भाइयों में बड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। झपकी आने से घटना होने का अनुमान है।

फोटो-39 अजमल (फाइल फोटो)।

फोटो-39 अजमल (फाइल फोटो)।

फोटो-39 अजमल (फाइल फोटो)।

फोटो-39 अजमल (फाइल फोटो)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed