{"_id":"69c58819c8dcb6ab550bf604","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-147518-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मैराथन में छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मैराथन में छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़
विज्ञापन
उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस लाइन में ‘रन फॉर एंपावरमेंट’ मैराथन का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त करना था। उन्हें समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना भी इस आयोजन का लक्ष्य था।
पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला सिपाहियों और छात्राओं ने शहर के हरदोई पुल, बड़ा चौराहा से दौड़ लगाई। कचहरी पुल से होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचीं। इसी अभियान के तहत महिला सिपाहियों ने बाइक रैली भी निकाली। क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह और थाना प्रभारी अखिलेशचंद्र पांडेय ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली नानामऊ तिराहा, लखनऊ सड़क चौराहा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। क्षेत्राधिकारी विनी सिंह और सोनम सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
क्षेत्राधिकारी सफीपुर सोनम सिंह ने प्रतिभागियों को आपातकालीन टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने महिला पावरलाइन 1090, हेल्पलाइन 181 और आपातकालीन सेवा 112 जैसे नंबर बताए। अन्य टोल फ्री नंबरों में 1076, 1098, 108, 102 और 1930 भी शामिल थे। महिला पुलिसकर्मियों ने लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को निडर होकर आगे बढ़ने का संदेश भी दिया।