{"_id":"69c42e78d1383bb85101e504","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-147430-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मिनी टूरिस्ट बस डंपर में पीछे से टकराकर पलटी, 10 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मिनी टूरिस्ट बस डंपर में पीछे से टकराकर पलटी, 10 श्रद्धालु घायल
विज्ञापन
फोटो-5- एक्सप्रेसवे पर हसनगंज के तालासरांय गांव के पास पलटी मिनी बस को ले जाती क्रेन। संवाद
औरास (उन्नाव)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की रात मिनी टूरिस्ट बस आगे चल रहे डंपर से टकराकर डिवाइडर पर पलट गई। हसनगंज थाना क्षेत्र के तालासराय गांव के पास हुए इस हादसे में महाराष्ट्र के 10 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद छह की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के रसूलपुर धनुका हासेगांव निवासी गोपाल (53) पत्नी प्रांजलि (45), माली (50) पत्नी सरोजकांत, धनपत (40), विश्वासराव (70), उनकी पत्नी नीलम राव (60), किशन (44), लवकुमार (35), ज्योति (45) पत्नी प्रमोद कुमार, मूला ताई ( 59) पत्नी रमेशराव सहित 27 लोग सोमवार को मिनी बस से भ्रमण पर निकले थे। बस महाराष्ट्र निवासी चालक लाखनराम (34) चला रहा था।
यात्री गोपाल ने बताया कि मंगलवार को आगरा में ताजमहल घूमने के बाद रात एक बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा रहे थे। हसनगंज कोतवाली के तालासराय गांव के सामने रात एक बजे चालक लाखनराम को झपकी आने से आगे चल रहे डंपर में बस पीछे से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। घटना में चालक सहित 10 सवारियां घायल हो गईं। पुलिस और यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों को एंबुलेंस से औरास स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद विश्वासराव, धनपत, माली, लवकुमार, ज्योति और मूला ताई को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद करीब एक घंटे एक्सप्रेसवे पर आवागमन प्रभावित रहा। क्षतिग्रस्त बस को रेवड़ी टोला प्लाजा पर खड़ा कराया गया है। अन्य श्रद्धालुओं को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। हसनगंज कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि चालक डंपर लेकर भाग निकला।