फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: हाईवे पर तेज रफ्तार गिट्टी लदा डंपर पलटा, अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा

Tue, 17 Mar 2026 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-4-अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास एक ईंट-भट्ठे के सामने पलटा पड़ा ट्रक। संवा - फोटो : credit
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। पहली घटना में गिट्टी लदा डंपर पलट गया और दूसरी घटना में तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में किसी को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन


पहला हादसा अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास हुआ। महोबा के कबरई से गिट्टी लादकर लखनऊ जा रहा चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर डंपर हाईवे किनारे लगी सेफ्टी ग्रिल तोड़ते हुए पलट गया। इससे गिट्टी सड़क किनारे बिखर गई। हालांकि यातायात अधिक प्रभावित नहीं हुआ। गाड़ियां धीमी गति से निकलती रहीं।
विज्ञापन

दूसरी घटना सोहरामऊ थानाक्षेत्र के भैसौरा मोड़ के सामने हुई। सोमवार की सुबह पांच बजे कानपुर से मुर्गी दाना लेकर बस्ती जा रहा ट्रक तेज रफ्तार होने से अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे डिवाइडर पर चढ़ गया और उसकी सेफ्टी ग्रिल भी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के पेट्रोलिंग इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि सोहरामऊ वाले डंपर को हाइड्रा की मदद से हटा दिया गया है। अजगैन वाले ट्रक का बीमा होने के कारण सर्वेयर के आने के बाद ही हटाया जाएगा। दोनों हादसों के कारण करीब आधे-आधे घंटे यातायात बाधित रहा।

फोटो-4-अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास एक ईंट-भट्ठे के सामने पलटा पड़ा ट्रक। संवा

फोटो-4-अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास एक ईंट-भट्ठे के सामने पलटा पड़ा ट्रक। संवा- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed