फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पालिकाध्यक्ष के पति पर युवक ने अभद्रता ओर गुर्गों से जानलेवा हमले का लगाया आरोप

Sun, 01 Mar 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। नगर पालिका में संविदा पर कार्यरत कर्मचारी ने नगर पालिका अध्यक्ष के पति पर अभद्रता और अपने गुर्गों से पिटवाने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। हालांकि अभी तक की पुलिस जांच में जिन लोगों पर मारपीट का आरोप है वह घटना के समय सीसीटीवी फुटेज में अलग-अलग स्थानों पर पारिवारिक कार्यक्रम में नजर आए हैं। वहीं पालिका अध्यक्ष के पति ने सदर विधायक व उनके प्रतिनिधि पर राजनीतिक प्रतिद्वंदिता में फंसाने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। पुलिस दोनों प्रार्थनापत्रों पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर तहसील के मानधाता खेड़ा निवासी आकाश ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि वह नगर पालिका में संविदा कर्मी थे, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा के पति प्रवीण मिश्रा अक्सर अभद्रता और अपमानित करते थे। बाद में साजिशन फंसाकर जेल तक भेजवा दिया। आकाश का आरोप है कि 26 फरवरी की रात 8:30 बजे अपने काम से जा रहे थे। मोहल्ला निराला नगर के पास काली गाड़ी में सवार लोगों ने जान से मारने की नीयत से उनपर धारदार हथियार से हमला किया, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। वहीं पुलिस की अबतक की जांच में सामने आया है कि आकाश ने जिन पर हमला करने का आरोप लगाया है वह उस समय किसी न किसी अन्य कार्यक्रमों में मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं भाजपा नेता व नगर पालिका अध्यक्ष के पति प्रवीण मिश्रा ने भी एसपी को प्रार्थनापत्र दिया है। उन्होंने सदर विधायक और उनके एक खास पर राजनीतिक रंजिश के चलते परेशान करने का आरोप लगाया है। बताया है कि विधानसभा चुनाव में कहीं पार्टी के टिकट पर प्रत्याशी न हो जाए। इसलिए आकाश उर्फ इंडियन के माध्यम से झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। फर्जी मेडिकल बनवाकर झूठा प्रार्थनापत्र दिलवाया है। एसपी जयप्रकाश ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि विपक्षी दल के लोगों की साजिश
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने प्रवीण मिश्रा को छोटा भाई बताते हुए कहा कि वह सपा, बसपा के राजनीतिक प्रतिद्वंदियों के षडयंत्र में फंसकर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। बताया कि प्रतिद्वंदी उनकी क्षवि खराब करना चाहते हैं। बताया कि नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार और पिछले दिनों सभासदों के विरोध से ध्यान भटकाने के लिए भी प्रवीण ऐसा कर रहे हैं। हालांकि वह छोटे भाई हैं और एक न एक दिन फिर साथ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed