{"_id":"699f4e35b2a3a5c326057a4f","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-145864-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा खंती में पलटा, आंगनबाड़ी सहायिका सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा खंती में पलटा, आंगनबाड़ी सहायिका सहित दो की मौत
विज्ञापन
फोटो-16- मृतका राजवती (फाइल फोटो)
बीघापुर (उन्नाव)। सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य यात्री घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे में मृत एक महिला की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।
बारासगवर थाना के रघुनाथखेड़ा गांव निवासी ई-रिक्शा चालक लालजी पाल (45) ई-रिक्शा में छह सवारियां बैठाकर बुधवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे बक्सर जा रहा था। सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर बिहार थाना के मुड़ियनखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलटते हुए सड़क किनारे खंती में चला गया और सभी यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सुमेरपुर पीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने कपूरपुर निवासी आंगनबाड़ी सहायिका राजवती (50) पत्नी छविनाथ और एक अन्य महिला को मृत घोषित कर दिया। दूसरी महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है। घायलों में रिक्शा चालक लालजी, सुमेरपुर कलानी निवासी मानप्रसाद (55), उनकी पत्नी शिवरती (50) और बेटा अजीत कुमार (23) शामिल हैं।
सूचना पर सीओ मधुपनाथ मिश्र, एसओ राहुल सिंह पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। राजवती की मौत से पति, दो बेटे, दो बेटी व अन्य परिजन बेहाल हैं। पति छविनाथ ने बताया कि पत्नी राजवती मायके में रहती हैं। उनकी ससुराल रायबरेली के सरेनी थाना के सहदेमऊ गांव में है। ससुराल भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जा रही थीं।
विज्ञापन
बिहार थानाध्यक्ष ने बताया कि दूसरी मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। टक्कर मारने वाले डंपर का भी पता लगाया जा रहा है।