फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: डांस के दौरान विवाद और फायरिंग में दो आरोपियों को भेजा जेल

Tue, 24 Feb 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-31- पुलिस की गिरफ्त में फायरिंग के दोनों आरोपी। संवाद
हसनगंज (उन्नाव)। अजमाखेड़ा गांव में दो दिन पहले अगवानी में हो रहे डांस में विवाद के बाद तमंचे से फायरिंग की घटना में नामजद तीन आरोपियों में दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। एक आरोपी अभी फरार है। जेल भेजे गए आरोपियों में भाजपा का शक्ति केंद्र संयोजक भी शामिल है। फायरिंग में घायल दो दोस्तों का केजीएमयू में इलाज चल रहा है। उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बक्शीखेड़ा निवासी रामस्वरूप के बेटे प्रदीप की बरात क्षेत्र के ही अजमाखेड़ा के अमृतलाल के घर गई थी। शनिवार की रात करीब 12 बजे अगवानी में डांस के दौरान में बरातियों में कहासुनी हो गई थी। इसमें मारपीट के साथ एक पक्ष ने फायरिंग की थी। घटना में अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवई निवासी आकाश (25) और उसका दोस्त शिवा (24) घायल हो गए थे। दोनों का केजीएमयू में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घायल आकाश के भाई विकास ने धौरा निवासी भाजपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र राजपूत, भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक कपिल और करन सहित अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने बहरौली जहानपुर गांव के पास से आरोपी कपिल और करन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। फरार चल रहे आरोपी धर्मेंद्र राजपूत ने कुछ लोगों को भेजे गए वीडियो में खुद को रंजिशन फंसाने की बात कही है। बताया है कि घटना के दौरान वह नौ किलोमीटर दूर अपनी स्कार्पियो में था। वहां सीसीटीवी फुटेज भी है जिसे देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि दो आरोपियों को जेल भेजा गया है। फरार आरोपी धर्मेंद्र की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed