फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: नवविवाहिता का कमरे में साड़ी से लटका मिला शव

Tue, 24 Feb 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-26-खुशबू (फाइल फोटो)।
सोनिक। पीतांबरनगर मोहल्ले में किराए के कमरे में रह रही नवविवाहित का शव कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की। पता चला कि उसने दो महीने पहले प्रेम विवाह किया था। युवती की दादी ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

दही थाना क्षेत्र के इब्राहिमबाग निवासी खुशबू पासवान (18) पुत्री स्व. सुरेंद्र ने दो महीने पहले कोयला वाली गली निवासी पंकज राजपूत से प्रेम विवाह किया था। शादी कर खुशबू को घर लाने पर पंकज के परिजन साथ रखने के लिए तैयार नहीं हुए तो वह पीतांबरनगर भाग दो मोहल्ला निवासी माया देवी के घर में किराए का कमरा लेकर रहने लगा। युवक गेस्टहाउस में बर्तन धोने का काम करता है। सोमवार की सुबह खुशबू का शव उसी कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। मौत की सूचना पर पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

पौत्री की मौत की सूचना पर पहुंची दादी केकती ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया। सीओ सिटी विनी सिंह और नायब तहसीलदार पूर्णिमा तिवारी ने मौके पर पहुंच जांच की। वहीं पैनल में शामिल ब्योली इस्लामाबाद के डॉ. रमन सिंह और सुमेरपुर पीएचसी के डॉ. सुनील कुमार ने वीडियोग्रॉफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया, उसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका की दादी से तहरीर देने को कहा गया था, अगर शिकायतीपत्र आता है तो दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

दादी ने पौत्री को बताया नाबालिग
सोनिक। दादी ने पौत्री को नाबालिग बताया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। अगर नाबालिग मिली तो शादी ही मान्य नहीं होगी।

दादी केकती ने बताया कि पौत्री खुशबू नाबालिग थी। पंकज उसे दो बार भगाकर ले गया। पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाद में पता चला कि दोनों ने शादी कर ली। वह चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। बताया कि खुशबू की मां बहुत पहले उसे छोड़कर चली गई थी। बेटे की भी मौत होने से खुशबू का पालन-पोषण उसी ने किया। पौत्री को समझा भी रही थी लेकिन उसने भी मेरी कोई बात नहीं सुनी। दादी सब्जी बेच कर अपना पालन-पोषण खुद करती हैं।

फोटो-26-खुशबू (फाइल फोटो)।

फोटो-26-खुशबू (फाइल फोटो)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed