फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: परिसर में गंदगी और उपकरणों का सही रख रखाव न होने पर महानिदेशक खफा

Sun, 22 Feb 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड से लेकर अस्पताल में बने अन्य वार्डों में गंदगी देख वह भड़क गए। इमरजेंसी वार्ड और ऑपरेशन थियेटर में उपकरणों का रख-रखाव सही न मिलने पर उनका पारा चढ़ गया। सीएमएस और अन्य स्टॉफ को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार शनिवार को कानपुर नौबस्ता स्थित अस्पताल का निरीक्षण करने जा रहे थे, तभी दोपहर करीब 12 बजे उनकी गाड़ी अचानक जिला अस्पताल परिसर में आकर रुकी। महानिदेशक की गाड़ी देख स्टॉफ में हड़कंप मच गया। वह सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, वहां गंदगी मिलने के साथ ही रुई के गंदे टुकड़े जमीन पर पड़े हुए थे। फर्श भी साफ नहीं थी। बेडों पर उन्हें चादर भी पड़ी नहीं मिली। उसके बाद वह सीधे वार्ड में पहुंचे, वहां भी गंदगी मिली।
विज्ञापन

ओपीडी का समय होने के बाद भी डॉक्टरों के वार्ड में मिलने पर नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि ओपीडी के समय कोई भी इधर-उधर नहीं बैठेगा, वह सिर्फ अपने कक्ष में बैठेंगे ताकि मरीजों को परेशानी न उठानी पड़े। डॉक्टरों से कहा कि वह ओपीडी से पहले और बाद में वार्ड में भर्ती मरीजों को अवश्य देखें। बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। इस दौरान पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॅ. राजीव गुप्ता, महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरविंद आनंद सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानिदेशक ने माना अस्पताल में बदलाव की जरूरत
अस्पताल निरीक्षण करने आए महानिदेशक डॉ. पवन कुमार ने व्यवस्थाओं को देखकर माना कि यहां बदलाव की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जब जिम्मेदार ही ढीला होगा तो नीचे वाले काम कैसे करेंगे। कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर डिप्टी सीएम से बृजेश पाठक से बात की जाएगी, उसके बाद बदलाव का प्रस्ताव भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed