{"_id":"6999ff62329a6cb1440d3915","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-145643-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: थाने में सीज खड़ी ट्राॅली गायब, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: थाने में सीज खड़ी ट्राॅली गायब, जांच शुरू
विज्ञापन
मौरावां (उन्नाव)। मिट्टी के अवैध खनन में पकड़े गए ट्रॉली और ट्रैक्टर को छुड़ाने पहुंचे मालिक को मौके पर केवल ट्रैक्टर मिला। ट्राॅली न मिलने पर थानाध्यक्ष को शिकायतीपत्र दिया। एसओ ने स्थानांतरण पर थाने से गए मालखाने के हेड मुहर्रिर के चार्ज न देने की बात कही है।
थाना क्षेत्र के गांव दिरगजखेड़ा में मिट्टी के अवैध खनन में ट्रॉली समेत ट्रैक्टर को पुलिस ने 2020 में पकड़ा था। जांच में ट्रैक्टर सुरेश कुमार निवासी खगिया थाना गुरुबक्सगंज जिला रायबरेली के नाम मिला था। पुलिस ने सीज कर थाने में खड़ा कराया था। तबसे ट्रैक्टर और ट्राॅली पुलिस अभिरक्षा में थाना परिसर में खड़ी थी।
ट्रैक्टर मालिक सुरेश कुमार तब से छुड़वाने का प्रयास कर रहे थे। बताया कि 25 हजार जुर्माने की रकम अदा करने के बाद 19 फरवरी को उन्हें रिलीज आर्डर प्राप्त हुआ तो वह मौरावां थाने ट्रैक्टर लेने पहुंचे। वहां सिर्फ ट्रैक्टर मिला। ट्राॅली गायब थी। इस पर पीड़ित ने थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मालखाने के हेड मुहर्रिर का पांच महीने पहले स्थानांतरण हो गया था। उन्होंने अभी तक चार्ज नहीं दिया है। उन्हें बुलाकर रिकाॅर्ड की जांच कराने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।