{"_id":"6999fd5773e6ee290809f2d4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-145621-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किसानों ने प्रधान के भाई को पीटा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किसानों ने प्रधान के भाई को पीटा, हालत गंभीर
विज्ञापन
सफीपुर। मुजफ्फरपुर सर्रा माइनर के पास पानी लगाने की जीन पर बाइक चढ़ने से फट गई। इससे गुस्साए दो किसानों ने प्रधान के भाई को पीट दिया। परिजन उसे मियागंज सीएचसी लाए। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल और वहां से कानपुर हैलट रेफर कर दिया।
औरास थाना क्षेत्र के गांव मखदूमपुरशाह सफी निवासी प्रधान राहुल कुमार ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि छोटा भाई अतुल कुमार (25) शुक्रवार की शाम खेतों से फसल देखकर रात करीब आठ बजे बाइक से घर लौट रहा था। आसीवन थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर सर्रा माइनर के पास बाइक चढ़ने से पानी लगाने की जीन फट गई।
इससे नाराज मखदूमपुर शाहसफी निवासी रवि और शेर सिंह ने गाली-गलौज की। भाई के विरोध पर उसे पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसका कानपुर हैलट में इलाज चल रहा है। आसीवन थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रधान भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।