फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: महाराष्ट्र से पति पहुंचा घर, पत्नी का शव देख चीख पड़ा

Sat, 21 Feb 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-28-कछियनखेड़ा गांव में पत्नी का शव देख बिलखता पति रिंकू उर्फ कमल और बिलखते परिजन। संवाद
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। तारगांव में भाई ने बड़ी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पति के आने तक शव रखा रहा। शुक्रवार की दोपहर पति महाराष्ट्र से घर पहुंचा तो शव देखकर चीख पड़ा। बोला, 28 दिन पहले ही छोड़ गया था। पति के आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

दही थाना क्षेत्र के तारगांव निवासी अजय ने बुधवार की रात फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गांव कछियनखेड़ा में रहने वाली बहन उमाकांती (26) पत्नी रिंकू उर्फ कमल किशोर की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद ससुराल वाले शव लेकर कछियनखेड़ा चले गए थे। उमाकांती का पति महाराष्ट्र में कुल्फी बेचने के साथ हलवाई का काम करता है। पत्नी की हत्या की सूचना पर शुक्रवार दोपहर दो बजे वह घर पहुंचा। शव देख बिलख पड़ा। शाम करीब चार बजे बंदी माता घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


पिता बोले-किसी की भी हत्या कर सकता है बेटा, जेल में ही रहे तो ठीक
उमाकांती की शादी 30 नवंबर 2025 को हुई थी। मृतका के ससुर रमाशंकर ने बताया कि आरोपी भाई अजय उनके घर पहले तिलक फिर चौथी में गया था। मंगलवार को वह तीसरी बार बहू को विदा कराने आया था। यह नहीं पता था कि वह बहू के साथ इस तरह की घटना को अंजाम देगा। बताया कि शादी के बाद बेटा 22 जनवरी को ही काम पर गया था। बड़ी बेटी की हत्या से आहत पिता रामनरेश ने बताया कि वह जेल गए बेटे की पैरवी नहीं करेंगे। जब वह बड़ी बहन को मार सकता है तो किसी के साथ यह घटना कर सकता है। उसका जेल में ही रहना सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के भगाने के बाद प्रेमिका के घर रुका था आरोपी
सोनिक। बहन की हत्या के आरोपी भाई अजय को 17 हजार रुपये चोरी करने पर पिता ने घर से निकाल दिया था, तब वह मंगतखेड़ा के पास एक गांव में रहने वाली प्रेमिका के घर पांच दिन रुका था। प्रेमिका के घर वाले भी उसका विरोध नहीं करते थे। पिता को इसका पता चला तो उन्होंने फिर अजय को बुला लिया था। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के पास जेवर में दो झुमके, मंगलसूत्र और दो पायल थी। आरोपी ने जेवरों को पन्नी में बांधकर दोनों मोबाइलों के साथ नहर में फेंक दिया था। बिना पन्नी के फेंकता तो वह मिल सकते थे। पन्नी में हवा बनने से बह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed