मौरावां। बीआरसी परिसर में निपुण भारत मिशन के तहत ''हमारा आंगन हमारे बच्चे'' उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें बेसिक शिक्षा और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने भाग लिया। कार्यक्रम में तीन आंगनबाड़ी और दो प्राथमिक स्कूल के निपुण छात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही,
नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक सेठ, बीईओ हिलौली सुरेश कुमार और सीडीपीओ सुनीता सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत 55 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके अंतर्गत मौरावां नवीन, मौरावां आदर्श और उच्च प्राथमिक स्कूल में टाइल्स लगवाने और शौचालय निर्माण का कार्य होगा। बीईओ ने कहा कि यह उत्सव आंगनबाड़ी के बच्चों को प्राथमिक स्कूल से जोड़ने में महत्वपूर्ण है। इसमें 40 छात्रों को शैक्षणिक सामग्री और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्टेशनरी वितरित की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्टेशनरी उपलब्ध कराई गई। श्रीकांत तिवारी, अनुराग, नीरज कश्यप, मंजू अवस्थी, सरल कुमार, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।