फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: गांजा न पिलाने पर किसान की ईंट मारकर हत्या

Wed, 11 Feb 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-11- गांव में मृतक के घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
बीघापुर (उन्नाव)। खरौली गांव में दो दिन पहले गांजा न पिलाने पर हुए विवाद में सिर पर ईंट से किए वार से घायल किसान की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बीघापुर कोतवाली के गांव खरौली निवासी सुशील (35) का नौ फरवरी को पड़ोसी संतोष साहू से गांजा न पिलाने पर विवाद हो गया था। उस समय पड़ोसियों ने मामला शांत करा दिया था। रात में सोते समय सुशील के सिर पर संतोष ने ईंट से ताबड़तोड़ दो वार कर घायल कर दिया और भाग निकला। सुशील को लहूलुहान देख परिजन पहले बीघापुर अस्पताल, फिर जिला अस्पताल और इसके बाद कानपुर हैलट ले गए थे। 10 फरवरी को सुशील की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजन शव घर लाए।
विज्ञापन

मां रामवती ने बताया कि बेटे की चीख सुनकर जब वह बाहर निकलीं तो देखा संतोष हाथ में ईंट लिए खड़ा था। सुशील की सात साल की बेटी पिंकी ने शोर मचाया तो आरोपी ने उस पर भी वार करने का प्रयास किया। इसके बाद भाग निकला। मां ने आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सुशील चार भाइयों में सबसे छोटा था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पत्नी ममता घटना के समय मायके गई थी। मां ने बताया कि बेटा गांव में ही मजदूरी और किसानी करता था। दो बच्चों में पिंकी और बेटा कृष्णा है। कोतवाल राजपाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फोटो-11- गांव में मृतक के घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद

फोटो-11- गांव में मृतक के घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed