{"_id":"6983a44386c99b0a66031e1c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-144663-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: छह पेड़ों की परमिशन लेकर ठेकेदार ने कटवाए 36 हरे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: छह पेड़ों की परमिशन लेकर ठेकेदार ने कटवाए 36 हरे पेड़
विज्ञापन
फोटो-28-पेड़ कटान की सूचना पर जांच करते सीओ तेज बहादुर सिंह। स्रोत पुलिस
पुरवा। त्रिलोकपुर गांव में ठेकेदार ने छह पेड़ों के कटान की परमिशन लेकर 36 हरे पेड़ कटवा डाले। सोशल मीडिया पर कटी हुई लकड़ी का वीडियो वायरल होने के बाद सीओ ने वन विभाग की टीम के साथ जांच की तो हकीकत सामने आई। लकड़ी कटान में पुलिस की भी भूमिका संदिग्ध मिलने पर एसपी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर में पांच दिन पहले हरे आम, महुआ, नीम और गूलर सहित अन्य पेड़ों पर आरा चला था। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बुधवार को सीओ तेजबहादुर सिंह, वन दरोगा रमेश कुमार के साथ मौके पर पहुंच जांच की तो मौके पर कटान नहीं मिला लेकिन लकड़ी एकत्र मिली।
पता चला कि ठेकेदार ने सिर्फ छह पेड़ों को कटवाने की परमिशन ली थी, लेकिन 36 पेड़ काट डाले गए। यह देख सीओ भड़क गए और वन दरोगा को ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। जांच में कोतवाली पुलिस की संलिप्तता मिली है। सीओ ने बताया कि वह जांच रिपोर्ट एसपी को भेजेंगे।