फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सीसीटीवी में कैद हुआ अनाज चोर

Sat, 31 Jan 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
unnao news
गंजमुरादाबाद। गल्ले की दुकान से लगातार हो रही अनाज की बोरियों की चोरी से परेशान व्यापारी ने सीसीटीवी कैमरा लगवाकर चोर को रंगेहाथों पकड़वाया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व्यापारी ने ई-रिक्शा चालक और खरीदार के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के खंभौली गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि आरएस चौराहे पर उनकी गल्ला की दुकान और पेट्रोल पंप है। जुलाई 2025 से गल्ला दुकान से अनाज की बोरियां चोरी हो रही थीं जिसका पता नहीं चल पा रहा था। इस पर 24 जनवरी को दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया। कैमरे में दो अलग-अलग दिनों में एक ही ई-रिक्शा चालक को अनाज की बोरी रिक्शा पर लादकर ले जाते हुए कैद किया गया। पीड़ित दुकानदार ने शीतलगंज निवासी रिक्शा चालक पर जुलाई 2025 से अब तक 65 बोरी गेहूं, 80 बोरी धान और 12 बोरी मक्का, कुल 157 बोरी चोरी करने का आरोप लगाया है। चोरी हुए अनाज को खरीदने वाले व्यक्ति को भी नामित किया गया है। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed