{"_id":"6973cd7b0e3300b03d018760","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-144005-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बेटी की गर्दन पर वार करने वाले पिता-पुत्र को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बेटी की गर्दन पर वार करने वाले पिता-पुत्र को भेजा जेल
विज्ञापन
औरास। ससुराल जाने से इन्कार करने पर तीन दिन पहले नाराज पिता ने बेटे के साथ बेटी के गर्दन पर वार कर घायल कर दिया था। घटना के बाद से भाग गए पिता-पुत्र को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
औरास थाना व कस्बा निवासी हरिश्चंद्र शर्मा ने बेटी लक्ष्मी (22) की शादी एक साल पहले थाना क्षेत्र के ही टियर गांव में थी। ससुराल वालों से अधिक न बनने पर लक्ष्मी अक्सर मायके में ही रहती थी। 20 जनवरी की शाम पिता हरिश्चंद्र और भाई जंगबहादुर ने विवाद के बाद लक्ष्मी की गर्दन पर धारदार औजार से वार कर घायल कर दिया था। लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में पीड़िता का इलाज चल रहा है।
पीड़िता लक्ष्मी की मां सीमा ने पति हरिश्चंद्र और बेटे जंगबहादुर के खिलाफ हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि शुक्रवार को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।