फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: ऑटो की टक्कर से युवक और बेटे की मौत

Fri, 23 Jan 2026 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-30- पवन कुमार (फाइल फोटो)
बेहटामुजावर (उन्नाव)। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर शारदा नहर पुल के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। ऑटो पलटने से चालक के सात साल के बेटे सहित तीन लोग घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

लखनऊ जिले के थाना रहीमाबाद के फतेहपुर मवई गांव निवासी पवन कुमार (25) पुत्र सियाराम मकर संक्रांति पर पत्नी प्रीती और तीन साल के बेटे यश को ससुराल बेहटामुजावर थाना के खंभौली गांव छोड़कर गया था। प्रीती के पिता रामनारायन ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर पवन पत्नी को लेने बाइक से ससुराल आए थे। पत्नी ससुराल जाने की तैयारी कर रही थी। पवन बेटे यश को बाइक पर बैठाकर घुमाने निकले।
विज्ञापन

संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर गोशाकुतुब गांव के शारदा नहर पुल के पास संडीला की ओर से आ रहे ऑटो के साइड न देने से बाइक टकरा गई। बाइक में टक्कर के बाद ऑटो भी बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में पवन, बेटा यश, ऑटो चालक शकील के साथ रहा उसका सात साल का बेटा रेहान और हरदोई के जल्लापुर निवासी उमाशंकर (35), प्रतापगढ़ कुंडा की आसमां (30) पत्नी मुस्तफा भी घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने पवन को मृत घोषित कर दिया दिया, बेटे यश के साथ अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने यश को भी मृत घोषित कर दिया। पवन के भाई सुकांत ने बताया कि वह तीन भाइयों में बड़ा था। पति और बेटे की मौत से प्रीती और परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


चार सीट वाले ऑटो में थीं 10 सवारियां
घटना के समय चालक सहित चार सीट वाले ऑटो में तीन बच्चे, दो महिलाओं सहित दस सवारियां बैठी थीं। ऑटो पलटते ही चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि सिर्फ ऑटो चालक का बेटा ही घायल हुआ। अन्य सवारियां बाल-बाल बच गई।

यातायात नियमों के अनुसार ऑटो में तीन पीछे और चालक सहित दो लोग आगे बैठने का नियम है लेकिन ऑटो चालक मनमानी करते हैं। जिस समय यह घटना हुई ऑटो में 10 सवारियां बैठी हुई थीं। ऑटो हरदोई से बांगरमऊ की सीमा तक आ गया लेकिन किसी भी पुलिसकर्मी की इस पर नजर नहीं पड़ी। बांगरमऊ सीएचसी में तैनात स्टॉफ ने बताया कि घटना के बाद चालक भी ऑटो लेकर सीएचसी आया था लेकिन बाइक सवार की मौत की सूचना पर वह भाग गया।

फोटो-30- पवन कुमार (फाइल फोटो)

फोटो-30- पवन कुमार (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed