नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर डीसीएम के चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा ट्रैक्टर उसी में भिड़ गया, तभी पीछे से आ रही कार ट्रैक्टर में टकरा गई। घटना में कार सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, वहां से दो घायलों को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हाईवे पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बजेहरा गांव के सामने वेयरहाउस की तरफ मुड़ने के लिए डीसीएम के चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दी। इससे पीछे से आ रहा ट्रैक्टर उसमें भिड़ गया और तेजी से आ रही कार ट्रैक्टर में पीछे से भिड़ गई। घटना में कार सवार गोंडा जिले के थाना परसपुर के आटा गांव निवासी विवेक सिंह (47), उन्नाव के गांधीनगर मोहल्ला निवासी अखिलेश (24) और पीडीनगर मोहल्ला निवासी रोहित (34) गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टर ने विवेक और अखिलेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।