{"_id":"695d5c0a2941f9b1a3029635","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-143073-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे पर नागिन डांस की रील बना रहीं दो युवतियों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे पर नागिन डांस की रील बना रहीं दो युवतियों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फोटो-23- हाईवे पर नागिन डांस पर रील बनाती युवतियां। स्रोत: वायरल वीडियो
- फोटो : तेंदुए के हमले में घायल वीरेंद्र पाल।
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा बाईपास के पास दो युवतियों की नागिन डांस की रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अश्लीलता देख लोगों ने आपत्ति भी जताई। पुलिस ने एक युवती और उसकी दोस्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रील बनाने वाले का भी पुलिस पता लगा रही है।
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर छोटे-बड़े वाहनों के साथ भारी वाहन भी चलते हैं। इसके बाद भी गदनखेड़ा क्षेत्र की युवतियां जान जोखिम में डालकर रोजाना रील बना रही हैं। इससे युवतियां दूसरे के भी सफर को मुश्किल बना रही हैं। यही नहीं रील बनाने अश्लीलता भी साफ नजर आ रही है। रील बनाकर रुपये कमाने का यह क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। हाईवे के बीच जिस तरह दोनों युवतियों की नागिन डांस पर रील बनाने का वीडियो वायरल हुआ है उसमें दिख रहा है कि ये भी दुर्घटना का शिकार हो सकती थीं।
हाईवे पर दो युवतियों का नागिन डांस पर रील वायरल हुई तो पुलिस ने उनका पता लगाया तो एक का नाम काजल निवासी अंबेडकर नगर काॅलोनी गदनखेड़ा मिलाा जबकि दूसरे का अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
इससे पहले गदनखेड़ा की ही नाजखान पर भी रील बनाने के दौरान किन्नर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कार्रवाई हो चुकी है। इसके बाद भी युवतियां बाज नहीं आ रही हैं।
इस संबंध में कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि काजल और उसकी दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रील बनाने वाले की तलाश की जा रही है।