{"_id":"69557aaf2b88e747460c6e9a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-142734-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सिर में तीन और दाहिने पैर में कुल्हाड़ी से एक वार कर की थी श्रमिक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सिर में तीन और दाहिने पैर में कुल्हाड़ी से एक वार कर की थी श्रमिक की हत्या
विज्ञापन
मौरावां। पारा गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ जिसमें सिर पर तीन और दाहिने पैर पर एक वार से गंभीर चोटों के कारण मौत की पुष्टि हुई। सिर पर वार से हड्डी टूटने और ब्रेन निकलने की बात सामने आई है। पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
मौरावां थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी इंद्रबहादुर गौतम (40) का पड़ोसी तेजबहादुर गौतम से घर के पास एक बिस्वा सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों ही उस जमीन पर अपना-अपना दावा कर रहे थे। हाल ही में तेजबहादुर ने जमीन पर पिलर लगा दिए थे जिन्हें इंद्रबहादुर ने मंगलवार को तोड़ दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद शाम को पिता-पुत्र ने कुल्हाड़ी से हमला कर इंद्रबहादुर की हत्या कर दी थी। देर शाम तेजबहादुर और उसके पिता सोहनलाल के खिलाफ भाई राकेशचंद्र ने हत्या कीप्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और जांच जारी है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।