फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 28 किमी. में खंगाले 25 सीसीटीवी, बदमाशों का सुराग मिला पर पहचान नहीं

Wed, 31 Dec 2025 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो- 25-सेल्समैन की हत्या के मामले में घटनास्थल की जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद
सफीपुर। आसीवन थाना क्षेत्र में सोमवार को बाइक से घर लौट रहे सेल्समैन सुधीर प्रजापति (35) की गोली मारकर हत्या करने और उसका बैग लूटने की सनसनीखेज वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) लगाई गई हैं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास 28 किलोमीटर के दायरे में लगे 25 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह पुष्टि हुई है कि गोली लगने से सेल्समैन के दोनों फेफड़े फट गए थे। गोली सीने की हड्डी को तोड़ते हुए बाएं फेफड़े में फंस गई थी जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार औरास थाना के बड़ादेव गांव निवासी सुधीर प्रजापति सोमवार की सुबह आसीवन थाना क्षेत्र के कुरसठ कस्बा स्थित शराब ठेके से बाइक से घर के लिए निकले थे। पहाड़पुर-शरीफाबाद मार्ग पर बीजीमऊ गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने रोका और सुधीर की गोली मारकर हत्या के बाद बैग लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद बैग में करीब एक लाख रुपये लूटने की चर्चा थी, हालांकि पुलिस और शराब ठेका संचालक ने इस बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि बैग में रुपये नहीं बल्कि सेल्समैन के व्यक्तिगत कपड़े थे।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग, पर पहचान बाकी

जांच के दौरान पुलिस ने 28 किलोमीटर के क्षेत्र में लगे 25 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच की है। इन फुटेज में बाइक सवार दो युवक दिखाई दे रहे हैं। एक फुटेज में बाइक चला रहे युवक का चेहरा कुछ हद तक नजर आया है जबकि पीछे बैठा युवक मास्क लगाए है। पुलिस ने बाइक चालक की पहचान कराने के लिए सुधीर के चाचा लक्ष्मण को बुलाया था लेकिन वे पहचानने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस ने इस फोटो को जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों की पुलिस से भी साझा किया है। इसके अलावा, करीब तीस अन्य लोगों को भी यह फोटो दिखाई गई है, लेकिन अभी तक किसी ने भी उस युवक की पहचान नहीं की है। फुटेज में बाइक का नंबर भी स्पष्ट नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी (सीओ) संतोष सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं। जिस आरोपी का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में नजर आया है उसकी पहचान कराने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस मामले का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि लुटेरों ने हेलमेट पहना था जिसके कारण उन्होंने दाहिने कंधे के नीचे गोली मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed