{"_id":"6952d1b3a43869834106c05a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-142632-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर कटरा मंदिर के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह हेलमेट लगाए थे।
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गाजीखेड़ा गांव निवासी शिव सिंह (32) ट्रक चालक थे। काफी समय से पत्नी और बच्चों के साथ दही चौकी क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। पत्नी रूबी के मुताबिक रविवार रात 11 बजे काम से जाने की बात कहकर घर से निकले थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थानाक्षेत्र के कटरा मंदिर के पास वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने अस्पताल भिजवाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से पिता चंद्रपाल, मां रामदेवी, पत्नी रूबी बेहाल हैं। दो बच्चे महक और अंकुल हैं। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन की टक्कर से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।