{"_id":"6952cf500881a3e18e0aa535","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-142629-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
औरास। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बरादेव गांव की सर्विस लेन के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस एंबुलेंस से सीएचसी लाई। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
हरदोई जिले के थाना कासिमपुर के ज्वालाखेड़ा गांव निवासी रामकिशन रविवार को छोटे बेटे मोहित के लिए बाइक खरीदने लखनऊ के हजरतगंज गए थे। एक बाइक पर रामकिशन और उनका बेटा मोहित था। दूसरी बाइक पर रामकिशन का बड़ा बेटा मंजेश (24), उसका दोस्त औरास के नई बस्ती गांव निवासी पुनीत (26) पुत्र रामकिशोर और पड़ोसी गांव सैदापुर निवासी छोटू बैठे थे। शोरूम से बाइक लेने के बाद रामकिशन बेटे मोहित के साथ नई बाइक लेकर घर चले गए।
रात 11 बजे मंजेश, पुनीत और छोटू एक बाइक से औरास के लिए निकले। छोटू लखनऊ में ही एक जगह बाइक से उतर गया। मंजेश और पुनीत वहां से आने के लिए निकले। एक्सप्रेसवे पर बरादेव गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को स्वास्थ्य केंद्र लाई।
विज्ञापन
डॉक्टर ने मंजेश को मृत घोषित कर दिया। घायल पुनीत को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के समय मंजेश बाइक चला रहा था। मौत की खबर घर पहुंचते ही घर में चीख पुकार मच गई। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
मंजेश की फरवरी में होनी थी शादी
औरास। सड़क हादसे में युवक की मौत से घर में आईं दो खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर में शादी की तैयारी चल रही थी, वहां चीख पुकार मच गई।
पिता रामकिशन ने बताया मंजेश प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी शादी तय हो चुकी थी। तीन मई 2025 को तिलक भी हो चुका है। 21 फरवरी 2026 को बरात नई बस्ती गांव में रामकरन के घर जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। मंजेश चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां शांति और अन्य परिजन बेहाल हैं।