{"_id":"694d83b20bb7ce93a10650ee","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-142453-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मां की डांट से आहत किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मां की डांट से आहत किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
अचलगंज। मनोहरपुर गांव में फोन पर अधिक बात करने पर मां ने डांट दिया। इससे आहत बेटी ने घर के कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। किशोरी के पिता दुबई में रहते हैं।
थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव निवासी संजू रावत की बेटी लक्ष्मी (15) कक्षा नौ की छात्रा थी। मां शीला ने बताया कि वह फोन पर अधिक बात करती थी। बृहस्पतिवार शाम भी वह फोन पर बात कर रही थी। साथ ही बाहर जाने की भी जिद कर रही थी।
इस पर उसे डांट दिया और दुबई में रह रहे पिता संजू से शिकायत करने की बात कही। इससे आहत होकर बेटी ने यह कदम उठा लिया। जीवित होने की संभावना पर उसे फंदे से उतारकर चारपाई पर लिटा दिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके दो भाई हैं। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।