{"_id":"694adff7edabaebda8077ba6","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-142312-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डंपर में पीछे से भिड़ी डीसीएम, क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डंपर में पीछे से भिड़ी डीसीएम, क्लीनर की मौत
विज्ञापन
फोटो-8- शमशुद्दीन (फाइल फोटो)
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार को सुबह पांच बजे डीसीएम जगदीशपुर गांव के लिंक मार्ग पर अचानक मुड़े डंपर में पीछे से भिड़ गई। इस हादसे में क्लीनर की मौत हो गई। कोहरा अधिक होने से डीसीएम चालक समझ नहीं पाया। घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला।
गाेंडा जिले के थाना कटरा के कटरावीरपुर गांव निवासी डीसीएम चालक भोलेनाथ (32) ने बताया कि वह जालौन से हरी मटर लादकर गोंडा जिले के करनैलगंज जा रहा था। साथ में करनैलगंज निवासी क्लीनर शमशुद्दीन (45) भी था। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर जगदीशपुर गांव के मोड़ के पास आगे चल रहे डंपर काे चालक ने अचानक मोड़ दिया। कोहरा अधिक होने से समझ में कम आया और डीसीएम का बायां हिस्सा उसी में पीछे से भिड़ गया।
इस हादसे में क्लीनर शमशुद्दीन गंभीर घायल हो गया, उसे सीएचसी ले जाया गया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके चार बच्चे जुनैद, जैद, अलखिया बानो और अलसिफा हैं। पति की मौत से पत्नी मोमिना बानो सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। डंपर का पता लगाया जा रहा है।