{"_id":"6945a01f39558ecbc30c1f7a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-142132-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कंटेनर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कंटेनर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर चमरौली स्थित आश्रम के पास कंटेनर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। घटना के बाद गाड़ी लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।
लखनऊ के थाना बाजार खाला के तिलक नगर ऐशबाग निवासी दशरथ (45) पुत्र भोला बृहस्पतिवार को अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बाबाखेड़ा गांव स्थित ससुराल ई-रिक्शा से पत्नी सोनकली को छोड़ने आए थे। रात में रुकने के बाद शुक्रवार शाम तीन बजे वह ई-रिक्शा से घर जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आते ही लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी।
दशरथ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पति की मौत की सूचना पर पत्नी और अन्य परिजन पहुंचे। पुलिस भी आई और पीछा कर कंटेनर को चालक सहित पकड़ लिया। पति की मौत से पत्नी और तीन बच्चों में शिवम, सक्षम और सलोनी बेहाल हैं। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया की शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले कंटेनर को कोतवाली में खड़ा कराया गया है। चालक कब्जे में है।