{"_id":"693c6ce1f92a5defc40211b0","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-141733-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एसआईआर की बैठक में भिड़े ग्राम प्रधान और भाजपा मंडल अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एसआईआर की बैठक में भिड़े ग्राम प्रधान और भाजपा मंडल अध्यक्ष
विज्ञापन
सफीपुर। ब्लॉक क्षेत्र के मुरादपुर के प्रधान प्रतिनिधि ने गांव के स्कूल में एसआईआर की बैठक के दौरान मतदाताओं के नाम को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष और उनके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं प्रधान के खिलाफ मंडल अध्यक्ष ने मारपीट की तहरीर दी। पुलिस दोनों की तहरीर पर जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर गांव की प्रधान के पति संतोष विश्वकर्मा ने तहरीर देकर बताया कि बीएलओ अर्चना गौतम ने एसआईआर को लेकर शुक्रवार को उच्च प्राथमिक स्कूल न्यामतपुर में बैठक बुलाई थी। इसमें न्यामतपुर निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष अपने भाई सहित तीन अन्य लोगों के साथ मौजूद थे। प्रधान के पति के मुताबिक बीएलओ को आ रहीं समस्याओं का वह निस्तारण करा रहे थे। साथ ही शेष मतदाताओं की पहचान की जा रही थी।
इसी दौरान मंडल अध्यक्ष ने बीच में अवरोध उत्पन्न किया। इस पर विवाद और मारपीट हुई। मंडल अध्यक्ष का कहना है कि प्रधान ने उनके पक्ष के लोगों के जबरन नाम हटवाने का प्रयास किया, विरोध पर मारपीट की। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षो की तहरीर पर जांच की जा रही है। सही बात सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।