{"_id":"693c6a8ec709145dc9024d21","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-141724-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पत्नी से विवाद पर खुद को आग लगाने वाले युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पत्नी से विवाद पर खुद को आग लगाने वाले युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
फोटो-16- विष्णु (फाइल फोटो)।
- फोटो : poni news
सफीपुर। गंगाघाट कोतवाली के पीतांबरखेड़ा गांव स्थित ससुराल में पत्नी से विवाद के बाद 14 दिन पहले युवक ने खुद को आग लगा ली थी। शुक्रवार की सुबह घर में हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सकहन राजपूतान निवासी विष्णु (28), पत्नी राधा और बेटे विधान के साथ लुधियाना में रहकर मजदूरी करता था। पत्नी राधा के मुताबिक दो महीने पहले पति और बच्चे के साथ मायके गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गांव पीतांबरखेड़ा आई थी। राधा के मुताबिक गांव में लोगों ने पति को शराब पिलाना शुरू किया तो वह आदी हो गए थे।
28 नवंबर की शाम पति नशे में घर आए तो विवाद किया और नशे की हालत में घर में रखा डीजल अपने ऊपर डालकर आग लगा ली थी। कानपुर हैलट में उनका इलाज चल रहा था। हालत में सुधार होने पर बृहस्पतिवार को घर लेकर आ गए थे लेकिन शुक्रवार की सुबह फिर हालत बिगड़ गई। सफीपुर सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राधा ने बताया कि पति को वैसे तो सात दिसंबर को ही लुधियाना लौटना था, गृहस्थी का सामान भी वहीं है। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई है।