{"_id":"6939bf55ad826086cb0f4994","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-141654-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नवविवाहिता का मायके में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नवविवाहिता का मायके में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
हसनगंज (उन्नाव)। नवविवाहिता का शव सराय मलकादिम गांव स्थित मायके में कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने घर आए पति पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
कोतवाली क्षेत्र के सराय मलकादिम निवासी पप्पू सिंह की बेटी सीता (25) का विवाह इसी साल 30 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत क्षेत्र के ही मौला बांकीपुर गांव निवासी मुन्नीलाल के बेटे पारस से हुआ था। शादी के चार दिन बाद सीता मायके आ गई थी। बुधवार की दोपहर पति पारस उसे लेने ससुराल आया था लेकिन सीता ने जाने से मना कर दिया था। इस पर पति को कुछ और शक हुआ तो दोनों के बीच विवाद होने लगा।
सीता की छोटी बहन दिव्यांशी ने बताया कि घर में दीदी और जीजा का विवाद हुआ था। इसी के बाद दीदी का शव फंदे से लटका मिला। उसके बाद जीजा घर से बिना बताए निकल गए। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार दीपक गौतम और कोतवाल मौके पर पहुंचकर जांच की। वह तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। चर्चा यह भी है कि पति ने उसके मोबाइल का सिम निकाला था, उसी में कुछ गलत चीजें पकड़ में आईं और विवाद का कारण बना। बेटी की मौत से मां रजनी और अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि नवविवाहिता को उसका पति विदा कराने आया था, वह जाने को तैयार नहीं थी, इस पर पति को कुछ शक हुआ और दोनों में विवाद हुआ। बाद में उसका शव फंदे पर लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कारण स्पष्ट हो सकेगा।