फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: घर के बाहर रखा था पति का शव, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

Sat, 29 Nov 2025 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
unnao news
बिछिया (उन्नाव)। पड़रीकला गांव में फंदे से लटके मिले युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बृहस्पतिवार की देर शाम शव घर पहुंचा। इसी दौरान गर्भवती पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई और उसने बेटे को जन्म दिया। एक ओर घर में बच्चे की किलकारी तो दूसरी ओर पति का शव देखकर बिलखते देख लोगों की भी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

पड़रीकला गांव में 27 नवंबर को मनोज (38) का शव पशुबाड़े में फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने जांच की थी और दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई थी। मनोज की पत्नी संगीता प्राथमिक स्कूल में रसोईया है। वह नौ महीने की गर्भवती थीं। देर शाम जैसे ही पति का शव दरवाजे पर पहुंचा संगीता को प्रसव पीड़ा शुरू हुई।
विज्ञापन

जब तक लोग उसे कहीं ले जाते उसने घर पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। एक ओर घर में बच्चे की किलकारी गूंजने की खुशी और दूसरी और उसके पिता शव रखा देखकर यह नहीं समझ आ रहा था कि परिजन खुशी मनाएं या फिर गम। संगीता एक ओर नवजात और दूसरी ओर पति का चेहरा देख रही थी, मानो उसकी आंखों से आंसू सूख गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह दृश्य देख मौजूद लोगों की आंखों में भी आंसू छलक आए। संगीता के पहले से ही करन, अर्जुन और बेटी मुस्कान है, अब चौथा बच्चा होने पर अब वह बच्चों की परवरिश कैसे करेगी उसे यह चिंता सता रही है। शुक्रवार सुबह कोलुहागढ़ा स्थित घाट पर शव का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed