फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बीडीसी सदस्य के पति की गड़ासे वारकर हत्या

Wed, 26 Nov 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-31- घटना स्थल पर ग्रामीणों से जानकारी लेते एएसपी प्रेमचंद्र। स्रोत: ग्रामीण - फोटो : जितेंद्र भारती।
सफीपुर (उन्नाव)। पत्नी से बातचीत के शक में युवक ने भाई के साथ मिलकर क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति की गड़ासे से चार वार कर घायल कर दिया। घटना के समय बीडीसी का पति, गांव में ही दवा लेने गया था। घायल को परिजनों ने मियागंज सीएचसी पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर एसओ अखिलेश पांडेय सीएचसी पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी की। एएसपी दक्षिणी ने गांव पहुंचकर घटनास्थल की जांच और ग्रामीणों से बात की। मृतक के बड़े भाई रोशनलाल ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

आसीवन थाना कूरेमऊ गांव निवासी रोशनलाल ने पुलिस को बताया कि छोटा भाई अरविंद रैदास (47) मंगलवार शाम 7:30 बजे गांव के ही एक दवाखाने से दवा लेने गया था। दवा लेकर लौटते समय गांव के रामनिवास ने अरविंद को रास्ते में रोका और आरोप लगाया कि पत्नी से बहुत क्यों करते हो। घटना के समय रामनिवास का छोटा भाई मनोज भी साथ था। दोनों को नशे में देख भाई ने बाद में बात करने को कहा तो दोनों ने मारपीट की और कर गिरा दिया और रामनिवास ने अरविंद के सिर और चेहरे पर चार, पांच वार करने के बाद भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोशनलाल के मुताबिक घटना के समय वह डेयरी से दूध देने गया था। लौटते समय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी तो भाई को मियागंज सीएचसी पहुंचाया। रास्ते में भाई ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रोशनलाल ने बताया कि अरविंद खेती करते थे और उनकी पत्नी अनीता क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं । एएसपी दक्षिणी प्रेमचंद्र ने घटनास्थल पर जांच की है।

थानाध्यक्ष अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि हत्यारोपी ने अरविंद को दो दिन पहले पत्नी से बात करते देखा था, इसी से वह नाराज था। रामनिवास के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसके छोटे भाई मनोज साथ में था या नहीं इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed